VENHF logo-mobile

 
मिर्जापुर के छानबे क्षेत्र के विजयपुर स्थित पं. महावीर प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय में मंगलवार की सुबह एक सफेद उल्लू घायलावस्था में मिला। सूचना पर पहुंचे प्राचार्य सुनील कुमार दुबे और डॉ. मनीष चतुर्वेदी ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन दरोगा विंयेंद्र कुमार यादव व वन रक्षक पिंटू लाल यादव ने विलुप्त प्रजाति के सफेद उल्लू का उपचार पशु अस्पताल विजयपुर में कराया।
 


इसके बाद उसे अपने साथ लेकर चले गए। डीएफओ पीएस त्रिपाठी ने बताया कि उसकी स्थिति सामान्य है। जल्दी ही उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। सफेद रंग के उल्लू को देखने के लिए मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई थी। 
 
स्रोत- https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/mirzapur/white-owl-of-an-extinct-species-found-injured-in-mirzapur
 

मिर्जापुर में मिला विलुप्त प्रजाति का सफेद उल्लू:कौओं के हमले में घायल हो गया था, इलाज के बाद वन विभाग भेजा गया- दैनिक भास्कर 

Owl Mirzapur DainikBhaskar 23Nov2021

मिर्जापुर के छानबे विकास खंड के विजयपुर स्थित पं. महावीर प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय में विलुप्त प्रजाति का सफेद उल्लू घायल अवस्था में मिला। डाॅ. मनीष चतुर्वेदी व प्राचार्य सुनील कुमार दुबे ने वन विभाग को सूचित किया।

वन दरोगा विन्येंद्र कुमार यादव व वन रक्षक पिंटू लाल यादव ने विलुप्त प्रजाति के सफेद उल्लू को लेकर पशु अस्पताल विजयपुर पहुंचे। इलाज के बाद उसे जिला मुख्यालय स्थित वन विभाग ले जाया गया।

मेडिकल जांच में हालत ठीक

प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी ने बताया कि उल्लू को कौओं के झुंड ने घेर लिया था। जिससे वो डरा सहमा है। मेडिकल जांच में उसकी हालत ठीक है। एक दो दिन निगरानी के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। उधर, सफेद रंग के उल्लू को देखने के लिए काफी लोग पहुंचे थे।

स्रोत- https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/mirzapur/news/white-owl-of-an-extinct-species-found-in-mirzapur-was-injured-in-the-attack-of-crows-sent-to-forest-department-after-treatment-129146502.html


Inventory of Traditional/Medicinal Plants in Mirzapur