VENHF logo-mobile

 

 

 

12 09 2016 crocodile

 

मिर्ज़ापुर (जेएऩएन)। मिर्जापुर जिले में पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था आचानक वहां एक मगरमच्छ पहुंच गया। यह देख पूरे परिवार के होश उड़ गए। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह भागकर मगरमच्छ देखने पहुंच गया।जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के कुडी गांव में धर्मराज बिंद का परिवार रहता है। रात में धर्मराज का परिवार सो रहा था। अचानक कमरे में आहट सुनाई दी। परिवार वाले पहले तो इसे नजरअंदाज कर रहे थे, लेकिन आवाज तेज आने पर उन्होंने टार्च जलाकर देखा तो होश उड़ गए।कमरे में एक मगरमच्छ घुस गया था। यह देख परिवार के होश उड़ गए। घबराए परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते घर में मजमा लग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को कमरे में बंद कर दिया। साथ ही वन विभाग को सूचना दी। बाद में वन कर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ कर अपने साथ ले गये।

स्रोत-https://www.jagran.com/uttar-pradesh/mirzapur-all-family-sleeping-in-a-room-suddenly-a-crocodile-reach-them-14683868.html

 

 

 


Inventory of Traditional/Medicinal Plants in Mirzapur