VENHF logo-mobile

09 07 2016 09mrz1c c 1.5

मड़िहान (मीरजापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के समीप सिवान में शनिवार की भोर में मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। महिलाओं के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में लोग इकटठा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद मगरमच्छ को पास के गड्ढे में डाला गया। सुबह नौ बजे वन विभाग की टीम पहुंची और मगरमच्छ को रस्सी से बाधकर सिरसी जलाशय में छोड़ा दिया। सेमरा गांव बकहर नदी के किनारे है। भोर में महिलाएं शौच के लिए सिवान में जा रही थीं। उसी दौरान उन्हें मगरमच्छ दिखाई पड़ा। बरसात में बकहर नदी से आए दिन मगरमच्छ गांव की ओर चले आते हैं। दस दिन पहले राजगढ़ में भी मगरमच्छ दिखाई पड़ा था। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भोजन की तलाश में मगरमच्छ नदी से निकलकर सिवान की ओर रूख कर रहे हैं। गांव वालों को सतर्क रहना जरूरी है। दिखाई पड़ने पर तत्काल वन विभाग के साथ पुलिस को सूचना दें।

स्रोत-https://www.jagran.com/uttar-pradesh/mirzapur-14291104.html


Inventory of Traditional/Medicinal Plants in Mirzapur