VENHF logo-mobile

नरायनपुर (मीरजापुर) : गांव बरइपुर की पोखरी में गुरुवार को मगरमच्छ दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पोखरे के पास धूप लेते देखा। बताया कि छह माह से मगरमच्छ देखा जा रहा है जिसकी लंबाई करीब चार फीट है। पोखरी में दो छोटे मगरमच्छ भी हैं। मगरमच्छ यहां कैसे पहुंचे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है मगरमच्छों को पकड़वाकर यहां से बाहर ले जाए जिससे गांववालों को राहत मिले।

स्रोत-https://m.jagran.com/uttar-pradesh/mirzapur-10217117.html?src=articleREL


Inventory of Traditional/Medicinal Plants in Mirzapur