VENHF logo-mobile


leopard 1489935547 835x547

मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान और पड़री से सटे मनोहरपुर के पास बाॅर्डर पर देखा गया तेंदुआ तीसरे दिन रविवार को भी नहीं पकड़ा जा सका। अब तेंदुआ को पकड़ने के लिए को हाथी का सहारा लिया गया है। वन विभाग की टीम हाथी पर सवार होकर तेंदुआ को पकड़ने का अभियान चला रही है। यहीं नहीं अब रात में भी यह अभियान चलेगा। ग्रामीणों को तेंदुआ के आतंक से बचाने के लिए वन विभाग की ओर से रात में भी खोजने का अभियान चलाया जायेगा, जिसके लिए पिंजड़ा तैयार किया गया है। तेंदुआ की खोज के लिए टीम के सदस्य हाथी पर बैठकर रविवार की दोपहर को अभियान चलाए। साथ ही मड़िहान व पड़री थानें की पुलिस, क्षेत्रीय वनाधिकारी आरसी पाठक व पीएसी बल को लेकर चक्रमण किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। खेतो में तेंदुए के पैर के निशान मिलने से स्पष्ट हो गया है कि वह आस-पास ही है।

स्रोत-https://www.patrika.com/news/mirzapur/leopard-could-not-be-caught-on-third-day-in-mirzapur-news-in-hindi-1533618

 

 

 

 


Inventory of Traditional/Medicinal Plants in Mirzapur