VENHF logo-mobile

चील्ह (मीरजापुर) : क्षेत्र के बिसुनदासपुर गांव में शनिवार की रात एक पागल सियार घुस गया। उसने हमला करके दो महिला व नौ पशुओं को घायल कर दिया। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने घेरकर सियार को मार डाला।यह सियार रात लगभग साढ़े नौ बजे किसी तरह गांव में घुस गया। वह गांव में जिसको पाया काटता नोचता रहा। चाहे पशु हो या फिर आदमी सभी उसके निशाने पर रहे। इस दौरान वह दो महिलाओं सीटू देवी (25) व महिमा तिवारी (55) को काटने लगा तो उनके चिल्लाने पर ग्रामीण एकत्रित होकर उसको मारने के लिए घेरने लगे। किसी तरह गली में घेरकर सियार को मार डाला। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तब तक सियार ने आठ गाय व एक भैंस पर हमला करके जख्मी कर दिया था। इन पशुओं व महिलाओं का इलाज कराया जा रहा है।

स्रोत-https://www.jagran.com/uttar-pradesh/mirzapur-11510227.html


Inventory of Traditional/Medicinal Plants in Mirzapur