VENHF logo-mobile

अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई गांव में सोमवार की भोर में पागल सियार ने निगरानी समिति के पांच सदस्यों को काटकर जख्मी कर दिया। मौके पर जुटे लोगों ने सियार को मारकर भगाया। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गांव के 60 वर्षीय लालती, 58 वर्षीय मालती, 47 वर्षीय प्रभावती, 40 वर्षीय सुनीता और 45 वर्षीय रामवृक्ष आदि को गांव में खुले में शौच करने वालों पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। साथ ही लोगों को घर में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करना है। ताकि गांव को जल्द से जल्द खुले में शौच मुक्त बनाया जा सके। निगरानी समिति के सदस्य चार बजे भोर में सिवान की तरफ निगरानी करने के लिए निकले हुए थे। सीटी की आवाज सुन कर पागल सियार निगरानी सदस्यों पर हमला बोल दिया। पांच सदस्यों को काटकर पागल सियार ने घायल कर दिया। यह देख अन्य सदस्यों ने लाठी से मारकर सियार को भगाया। इसके बाद घायल सदस्यों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया गया। यहंा दोपहर बाद तक सभी घायलों का उपचार चलता रहा। डाक्टर के मुताबिक सभी के हालत में सुधार बतायी जा रही है।

स्रोत-https://www.livehindustan.com/news/mirzapur/article1-Bguti-dei-cut-five-crazy-wolf-702449.html


Inventory of Traditional/Medicinal Plants in Mirzapur