VENHF logo-mobile

प्रयागराज स्थित मांडा थाना क्षेत्र के हाटा चौकी की पुलिस ने लालगंज निवासी दो लोगों को जंगली पशुओं का बध करते समय बुधवार को पकड़ लिया। दोनों पर आरोप है कि इन लोगों ने नील गाय को गोली मारकर शिकार किया था। उसे बेचने के लिए मांस में परिवर्तन कर रहे थे कि पुलिस धमक पड़ी। यह देख वहां मौजूद कुछ लोग फरार हो गए। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। मांस के लोथड़े भी बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार चल रहे अन्य लोगों की तलाश में लगी है।

लालगंज थाना क्षेत्र के कुछ लोग आए दिन क्षेत्र में जंगली जानवरों सुअरा, नील गाय, हिरन आदि का शिकार कर उनके मांस को महंगे दामों पर लोगों को बेचने का काम करते हैं। इससे जंगली जानवर धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहे हैं। इसकी शिकायत आसपास के लोगों ने कई बार स्थानीय पुलिस व वन विभाग से की लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को लालगंज के कुछ लोग नील गाय को अपने लाइसेंी बंदूक से फायर कर उसका शिकार कर लिए। उसके मांस को बेचने के लिए टुकड़ा करा रहे थे। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना मांडा के हाटा पुलिस चौकी को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपित भागने लगे ,लेकिन पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। इस संबंध में लालगंज निरीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

स्रोत- 


Inventory of Traditional/Medicinal Plants in Mirzapur