VENHF logo-mobile

April 14, 2015 | http://naidunia.jagran.com/chhattisgarh/raipur-firing-on-protestor-of-kanhar-dam-347954-2

dam protest 1o 2015414 152741 14 04 2015

dam protest 2o 2015414 152747 14 04 2015

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ और उत्‍तर प्रदेश की सीमा पर कनहर नदी पर बनाए जा रहे अमवार डेम का विरोध कर रहे लोगों पर दुग्‍धी (उप्र) पुलिस ने फायंरिंग कर दी। जिसमें अक्‍लू पंडो नाम के सीने में गोली लगी जिन्‍हें दुग्‍धी के ही अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस दौरान आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई जिसमें पुलिसकर्मी और कई आंदोलकारी घायल हो गए। झड़प में महिलाओं को भी चोट आई है।

घायलों में छत्‍तीसगढ़ के निवासी भी शामिल हैं, जो डूब क्षेत्र में आ रहे अपने गांव और जमीन के लिए आंदोलन कर रहे थे। डैम के डूब क्षेत्र में उत्‍तर प्रदेश और झारखंड के भी कई गांव आ रहे हैं और उन गांवों के लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं।

छत्‍तीसगढ़ के 12 गांव डूब क्षेत्र में प्रदेश के बलरामपुर रामानुजगंज जिले के 12 गांव कनहर नदी पर बनने वाले डैम के डूब क्षेत्र में आ रहे है। मुआवजे की मांग को लेकर उत्‍तरप्रदेश सरकार का कहना है कि वे डुबान रोकने के लिए वे साइड वाल बनाएंगे। 2000 करोड़ रुपए की इस परियोजना का विरोध दिसंबर 2014 से किया जा रहा है।

ऐसे बढ़ी बात

छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर ग्राम झारा से छह किमी दूर उप्र के ग्राम अमवार में कन्हर नदी पर बन रहे बांध को लेकर विस्थापितों और प्रशासन के बीच गतिरोध चला आ रहा था। मंगलवार को इसने हिंसक रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने मंगलवार को निर्माण स्थल पर पहुंचकर बांध निर्माण का कार्य रोकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज और फायरिंग कर दी। फायरिंग में छत्तीसगढ़ के ग्राम झारा निवासी एक व्यक्ति को गोली गई, वहीं 13 ग्रामीण व उप्र के तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस संघर्ष से प्रभावित ग्रामों में तनाव का वातावरण निर्मित हो गया।

22 सौ करोड़ की लागत का है कार्य

छग की सीमा ग्राम झारा से छह किमी दूर उप्र के ग्राम अमवार में कन्हर नदी पर लगभग 22 सौ करा़ेड रुपए की लागत से 39.5 मीटर अमवार डेम का निर्माण कार्य 6 दिसंबर 2014 से आरंभ किया गया है। बांध निर्माण को लेकर ग्रामीण असंतुष्ट हैं। उप्र के सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा पहले ही स्पष्ट किया गया है कि डेम के बनने से उप्र के कुछ गांवों के साथ छग एवं झारखंड के चार-चार गांव डूब जाएंगे। अमवार डेम का कार्य प्रारंभ होने के बाद 23 दिसंबर 2014 से छत्तीसगढ़ के डूबान क्षेत्र में आने वाले गांवों के साथ यूपी के संभावित प्रभावितों द्वारा संयुक्त रूप से डेम निर्माण का विरोध किया जा रहा है।

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ और उत्‍तर प्रदेश की सीमा पर कनहर नदी पर बनाए जा रहे अमवार डेम का विरोध कर रहे लोगों पर दुग्‍धी (उप्र) पुलिस ने फायंरिंग कर दी। जिसमें अक्‍लू पंडो नाम के सीने में गोली लगी जिन्‍हें दुग्‍धी के ही अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस दौरान आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई जिसमें पुलिसकर्मी और कई आंदोलकारी घायल हो गए। झड़प में महिलाओं को भी चोट आई है।

घायलों में छत्‍तीसगढ़ के निवासी भी शामिल हैं, जो डूब क्षेत्र में आ रहे अपने गांव और जमीन के लिए आंदोलन कर रहे थे। डैम के डूब क्षेत्र में उत्‍तर प्रदेश और झारखंड के भी कई गांव आ रहे हैं और उन गांवों के लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं।

छत्‍तीसगढ़ के 12 गांव डूब क्षेत्र में

प्रदेश के बलरामपुर रामानुजगंज जिले के 12 गांव कनहर नदी पर बनने वाले डैम के डूब क्षेत्र में आ रहे है। मुआवजे की मांग को लेकर उत्‍तरप्रदेश सरकार का कहना है कि वे डुबान रोकने के लिए वे साइड वाल बनाएंगे। 2000 करोड़ रुपए की इस परियोजना का विरोध दिसंबर 2014 से किया जा रहा है।

ऐसे बढ़ी बात

छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर ग्राम झारा से छह किमी दूर उप्र के ग्राम अमवार में कन्हर नदी पर बन रहे बांध को लेकर विस्थापितों और प्रशासन के बीच गतिरोध चला आ रहा था। मंगलवार को इसने हिंसक रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने मंगलवार को निर्माण स्थल पर पहुंचकर बांध निर्माण का कार्य रोकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज और फायरिंग कर दी। फायरिंग में छत्तीसगढ़ के ग्राम झारा निवासी एक व्यक्ति को गोली गई, वहीं 13 ग्रामीण व उप्र के तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस संघर्ष से प्रभावित ग्रामों में तनाव का वातावरण निर्मित हो गया।

22 सौ करोड़ की लागत का है कार्य

छग की सीमा ग्राम झारा से छह किमी दूर उप्र के ग्राम अमवार में कन्हर नदी पर लगभग 22 सौ करा़ेड रुपए की लागत से 39.5 मीटर अमवार डेम का निर्माण कार्य 6 दिसंबर 2014 से आरंभ किया गया है। बांध निर्माण को लेकर ग्रामीण असंतुष्ट हैं। उप्र के सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा पहले ही स्पष्ट किया गया है कि डेम के बनने से उप्र के कुछ गांवों के साथ छग एवं झारखंड के चार-चार गांव डूब जाएंगे। अमवार डेम का कार्य प्रारंभ होने के बाद 23 दिसंबर 2014 से छत्तीसगढ़ के डूबान क्षेत्र में आने वाले गांवों के साथ यूपी के संभावित प्रभावितों द्वारा संयुक्त रूप से डेम निर्माण का विरोध किया जा रहा है।

- See more at: http://naidunia.jagran.com/chhattisgarh/raipur-firing-on-protestor-of-kanhar-dam-347954-2#sthash.3kD7W2mD.dpuf

Inventory of Traditional/Medicinal Plants in Mirzapur