VENHF logo-mobile

April 21, 2015 | http://www.amarujala.com/news/city/sonebhadra/sdm-the-attacker-captive-policeman-hindi-news/

ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र

कनहर सिंचाई परियोजना निर्माण के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कोतवाल पर हमला करने वाला विस्थापितों का नेता गंभीरा प्रसाद आखिरकार सोमवार की रात इलाहाबाद के अशोक नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।
 
SDM , the attacker captive policemanगंभीरा पर दुद्धी के तत्कालीन एसडीएम अभय कुमार पांडेय पर भी हमला कर चुका है। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे उसे जेल भेज दिया गया।

�उधर, विस्थापितों की समस्या के निस्तारण के लिए अमवार में प्रशासन 30 मार्च को विशेष कैंप लगाया जाएगा।
निर्माण कार्य की शुरूआत से ही सुर्खियों में चल रहे कनहर सिंचाई परियोजना पर शासन से लेकर प्रशासन तक की निगाहें टिकी हुई हैं।

पुलिस भी निर्माण कार्य हर हाल में जल्द शुरू कराने को लेकर निर्माण स्थल पर कैंप कर रही है। पूरा निर्माण स्थल क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है।

�इसी बीच पुलिस पर हमला करने वाले विस्थापितों के नेता कोरची निवासी गंभीरा प्रसाद को पुलिस ने सोमवार की रात इलाहाबाद गिरफ्तार कर लिया।

�एसपी शिवशंकर यादव ने बताया कि उन्होंने गंभीरा की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी। इसमें दुद्धी के एसएसआई मनोज पांडेय और एसओ बभनी अशोक यादव को शामिल किया गया था।

�पुलिस ने उसे इलाहाबाद में सब्जी विक्रेता बनकर दबोचा। बताया कि गंभीरा विस्थापितों के आंदोलन को सफल बनाने के लिए इलाहाबाद में विभिन्न एनजीओ से जुड़े सदस्यों से मिलने गया था।

उधर, अमवार में फिलहाल निर्माण कार्य वृहद रूप से नहीं शुरू हो सका है। जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल निर्माण स्थल पर पानी निकालने और पत्थर हटाने का काम ही चल रहा है।

�श्रमिकों का अभाव है। तीन दिन में युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसी बीच सीडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि विस्थापितों की समस्या के निस्तारण के लिए 30 अप्रैल को अमवार में विशेष कैंप का आयोजन किया गया है।

�इसमें 11 गांवों के विस्थापितों की समस्याएं सुनी जाएंगी। कैंप में स्टाल लगाकर अधिकारी मौके पर विस्थापितों की समस्या सुनेंगे और उनका त्वरित निस्तारण करेंगे।� 

 

Inventory of Traditional/Medicinal Plants in Mirzapur